फतेहपुर: जिले में दुष्कर्म के आरोपी को मिली फांसी की सजा
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले की एक अदालत ने दुष्कर्म और हत्या के एक अभियुक्त को घटना के मात्र 70 दिनों के भीतर फांसी की सजा सुनायी है। जिले में यह पहला मामला है जिसमें किसी दुष्कर्मी को फांसी की सजा सुनायी गयी है। साथ ही आरोपी को 75 हजार रूपये का जुर्माना भी …
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले की एक अदालत ने दुष्कर्म और हत्या के एक अभियुक्त को घटना के मात्र 70 दिनों के भीतर फांसी की सजा सुनायी है। जिले में यह पहला मामला है जिसमें किसी दुष्कर्मी को फांसी की सजा सुनायी गयी है। साथ ही आरोपी को 75 हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया है।
सूत्रों ने बताया कि खागा कोतवाली क्षेत्र के सुजरही गांव में कौशाम्बी जिले के कड़ा धाम के दारानगर निवासी दिनेश पासवान (25) किराये के घर में रहकर अपनी मां के साथ रहता था। पिछले साल 15 अक्टूबर को वह पडोसी की बच्ची को अकेले देखकर सेब खिलाने के बहाने अपने कमरे में ले गया। जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बच्ची की मौत हो गयी। दिनेश ने शव को बिस्तर के नीचे दबा दिया। देर शाम तक बच्ची का पता नहीं चला तो परिजनों ने ढूढना शुरू किया।
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में विवेचक ने 192 घन्टे में विववेना पूरी करके कोर्ट में 17 गवाहों के बयान दर्ज कर चार्जशीट लगाया था। इस मामले में अदालत ने महज 70 दिन में फैसला सुना दिया। मृतका के माता पिता ने अदालत के आये फैसले पर संतोष व्यक्त किया है।
बरेली: ट्रेन में चेन पुलिंग पर 2021 में 80 लोगों पर हुई कार्रवाई
बरेली जंक्शन से गुजरने वालीं विभिन्न ट्रेनों में बीते वर्ष 2021 में 85 बार चेन पुलिंग कर ट्रेनों को बेवजह रोका गया। इस मामले में आरपीएफ ने 80 लोगों को पकड़कर कार्रवाई की और उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां कोर्ट ने उन पर आर्थिक दंड लगाया।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- बरेली: ट्रेन में चेन पुलिंग पर 2021 में 80 लोगों पर हुई कार्रवाई
