रायबरेली: महिला टोली की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन
रायबरेली। ब्लॉक सभागार में बुधवार को ‘महिला टोली की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान’ के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान चुनाव में 70 फीसद मतदान कराने की बात कही गई। वहीं अधिक मतदान कराने वाली टीम को जिला व तहसील स्वितर पर पुरस्कृत किया जाएगा। विधान सभा हरचंदपुर प्रभारी उप जिलाधिकारी …
रायबरेली। ब्लॉक सभागार में बुधवार को ‘महिला टोली की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान’ के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान चुनाव में 70 फीसद मतदान कराने की बात कही गई। वहीं अधिक मतदान कराने वाली टीम को जिला व तहसील स्वितर पर पुरस्कृत किया जाएगा।
विधान सभा हरचंदपुर प्रभारी उप जिलाधिकारी सभाजीत यादव की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यशाला की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी खीरों अंजू वर्मा ने किया। आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यशाला का संचालन स्वीप सहयोगी एसएस पांडे ने किया। जिसमें खीरो ब्लॉक के समस्त बूथों में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी व हरचंद्रपुर प्रभारी सभाजीत यादव ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश के अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव के 23 फरवरी को होने वाले मतदान को 70 फीसद से ऊपर ले जाने के लिए मेहनत करना है। कहा कि जिस महिला टोली द्वारा अपने बूथ पर 70 फीसद से अधिक मतदान कराया जाएगा। उसे नकद धनराशि के साथ सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
जिलाधिकारी की ओर से प्रथम स्थान अर्जित करने वाली टोली को 5100 रुपये, द्वितीय स्थान अर्जित करने वाली टोली को 3100 रुपये व तृतीय स्थान अर्जित करने वाली टोली को 2100 का नकद पुरस्कार व उसके साथ सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
तहसील स्तर पर प्रथम स्थान अर्जित करने वाली टोली को 3100 रुपये द्वितीय स्थान अर्जित करने वाली टोली को 2100 रुपए तथा तृतीय स्थान अर्जित करने वाली टोली को 1100 रुपए के साथ सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी अंजू वर्मा , नायब तहसीलदार वेद प्रकाश , पूर्ति निरीक्षक योगेश कुमार , एडीओ पंचायत कमलेश कुमार श्रीवास्तव के साथ ही महिला टोली की महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
पढ़ें- UP Election 2022: तीसरे और चौथे चरण के नामों की आज भाजपा जारी कर सकती है सूची
