बहराइच: हाथियों के झुंड ने रौंदा पांच बीघा गेंहू की फसल, ग्रामीणों के पीपा और ढोल बजाने पर भागे हाथी
बहराइच। जिले के आंबा गांव में रात को पहुंचे हाथियों के झुंड ने किसानों की गेहूं की फसल को रौंद दिया। ग्रामीणों के पीपा और ढोल पीटने पर हाथी जंगल की ओर गए। रात भर ग्रामीण सो नहीं सके। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे गांवों में कभी तेंदुआ, बाघ हमला करता है तो कभी जंगली …
बहराइच। जिले के आंबा गांव में रात को पहुंचे हाथियों के झुंड ने किसानों की गेहूं की फसल को रौंद दिया। ग्रामीणों के पीपा और ढोल पीटने पर हाथी जंगल की ओर गए। रात भर ग्रामीण सो नहीं सके। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे गांवों में कभी तेंदुआ, बाघ हमला करता है तो कभी जंगली हाथी ग्रामीणों की परेशान करते हैं। कतर्नियाघाट रेंज के आंबा गांव जंगल से सटा हुआ है। बुधवार रात को हाथी जंगल से निकलकर गांव में चले गए।
हाथियों के झुंड ने गांव निवासी मोहर्रम अली का तीन बीघा और अनीस का दो बीघा गेंहू का फसल रौंद दिया। हाथियों की चिंघाड़ सुनकर गांव के लोग जागे। सभी ने हाथियों के झुंड को देखा। इस पर हांका लगाते हुए पीपा और ढोल पीटना शुरू किया। जिस पर हाथियों का झुंड जंगल की ओर गया।
हाथियों के झुंड को देखते हुए दहशत में ग्रामीण रात भर सो नहीं सके। सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। वन क्षेत्राधिकारी रामकुमार ने बताया कि वन कर्मियों को गांव भेजकर ग्रामीणों को सजग किया गया है। सभी को रिपोर्ट मिलने के बाद नुकसान का मुआवजा दिया जायेगा।
कांग्रेस ने जारी कि उप्र के लिए 41 उम्मीदवारों की दूसरी सूची
लखनऊ। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 41 उम्मीदवारों की दूसरी सूची गुरुवार को जारी की जिसमें 16 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिए गए हैं। कांग्रेस के चुनाव प्रभारी मुकुल वासनिक ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि सूची में मौजूद नामों की पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंजूरी दी है। इसके साथ ही प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने कुल 166 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं जिनमें 66 महिलाएं है।
यह भी पढ़ें:-UP Election 2022: कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची, लिस्ट में 16 महिला प्रत्याशी
