आईसीसी वनडे टीम ऑफ द ईयर का ऐलान, बाबर आजम बने कप्तान, भारत के किसी खिलाड़ी को नहीं मिली जगह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को पुरुष वनडे टीम ऑफ द ईयर ( 2021 ICC Mens ODI Team of The Year) का ऐलान कर दिया है। आईसीसी की इस टीम में किसी भारतीय खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है। वहीं, पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को टीम की कमान मिली है। बाबर के …

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को पुरुष वनडे टीम ऑफ द ईयर ( 2021 ICC Mens ODI Team of The Year) का ऐलान कर दिया है। आईसीसी की इस टीम में किसी भारतीय खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है। वहीं, पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को टीम की कमान मिली है। बाबर के अलावा एक और पाकिस्तानी बल्लेबाज फखर जमान को भी जगह मिली है। इस टीम में दो पाकिस्तानी खिलाड़ी, तीन बांग्लादेशी, दो श्रीलंकाई, दो दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी और आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग तथा सिमी सिंह को चुना गया। यह टीम साल 2021 में इस फॉर्मेट में किए गए प्रदर्शन को ध्यान में रखकर चुनी गई है। बाबर आजम इस बार टी20 और वनडे दोनों टीमों के कप्तान चुने गए हैं।

  • आईसीसी ने चुनी साल 2021 की बेस्ट वनडे टीम
  • बाबर आजम चुने गए पाकिस्तानी कप्तान
  • भारत के किसी खिलाड़ी को नहीं मिली जगह

आपको बता दें कि भारतीय टीम ने साल 2021 में बेहद कम वनडे मुकाबले खेले। भारतीय टीम ने पिछले साल सिर्फ छह वनडे मुकाबले खेले, जिसमें से सिर्फ तीन मुकाबलों में ही सीनियर खिलाड़ियों की मौजूदगी रही। भारत ने तीन वनडे मुकाबले साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ और तीन युवा टीम के साथ श्रीलंका के खिलाफ वनडे मुकाबले खेले। आईसीसी ने बाबर आजम को उनके बल्लेबाजी प्रदर्शन के दम पर टीम में कप्तान चुना है। बाबर ने छह मुकाबलों में 67.50 की औसत से 407 रन बनाए।

आईसीसी पुरुष वनडे अंतरराष्ट्रीय टीम ऑफ द ईयर 
पॉल स्टर्लिंग, जानेमन मलान, बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, रासी वैन डर डुसेन, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम, वानिंदु हसरंगा, मुस्तफिजुर रहमान, सिमी सिंह और दुष्मांथा चमीरा।

आईसीसी पुरुष टी-20 इंटरनेशनल टीम ऑफ द ईयर 
जोस बटलर, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, डेविड मिलर, तबरेज शम्सी, जोस हेजलवुड, वानिंदु हसरंगा, मुस्तफिजुर रहमान, शाहीन अफरीदी।

ये भी पढ़ें : ICC टेस्ट रैंकिंग में तीसरे पायदान पर पहुंची टीम इंडिया, छिन गया नंबर 1 का ताज

संबंधित समाचार