अभी ठंड से नहीं मिलेगी राहत, बारिश और शीतलहर बढ़ाएंगी ठिठुरन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश में अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। बारिश और ठंडी हवाओं से ठिठुरन लोगों को सताने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। 2015 के बाद इस साल सर्दी का भयावह प्रकोप देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिक आरके जेनामनी के अनुसार, 22 जनवरी को तेज शीतलहर चलने का …

नई दिल्ली। देश में अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। बारिश और ठंडी हवाओं से ठिठुरन लोगों को सताने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। 2015 के बाद इस साल सर्दी का भयावह प्रकोप देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिक आरके जेनामनी के अनुसार, 22 जनवरी को तेज शीतलहर चलने का अनुमान है जिनकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी।

22 की रात ही न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा 24 की रात से न्यूनतम तापमान में कमी आएगी बड़ी बात तो ये है कि 25-26 तक न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस भी पहुंच सकता है । नमी हो जाने के बाद कोहरा ज्यादा होता है। इसलिए घना कोहरा देखा जा सकता है। मौसम वैज्ञानिक आरके जेनामनी के मुताबिक, जनवरी में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव रहता है।

शुक्रवार रात से हल्की बारिश होने के भी अनुमान है। बुधवार को पंजाब के पठानकोट में थोड़ी बारिश भी हुई है। दिल्ली में कुछ जगहों पर ही हल्की बारिश हुई है। लेकिन हल्की बूंदाबादी के कारण गुरुवार सुबह गहरा कोहरा दिल्ली के बाहरी इलाकों में देखने को मिला।

ये भी पढ़ें-

वाणिज्य मंत्रालय ने कहा- चालू वित्त वर्ष में 50 अरब डॉलर को पार कर सकता है कृषि निर्यात

संबंधित समाचार