आखिर क्यों सलमान खान की शुक्रगुजार हैं जरीन खान? जानें वजह…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान का कहना है कि वह सलमान खान की शुक्रगुजार हैं और अगर उन्होंने उनकी मदद नहीं होती तो उन्हें कभी भी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री नहीं मिलती। जरीन खान ने बॉलीवुड में अपने सिने करियर की शुरूआत सलमान खान के अपोजिट फिल्म वीर से की थी। View this post on …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान का कहना है कि वह सलमान खान की शुक्रगुजार हैं और अगर उन्होंने उनकी मदद नहीं होती तो उन्हें कभी भी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री नहीं मिलती। जरीन खान ने बॉलीवुड में अपने सिने करियर की शुरूआत सलमान खान के अपोजिट फिल्म वीर से की थी।

जरीन खान को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये एक दशक हो गया है लेकिन वह आज भी संघर्ष कर रही है। जरीन खान ने कहा कि मैं सलमान खान की शुक्रगुजार हूं। मुझे कभी भी इंडस्ट्री में एंट्री नहीं मिलती यदि वह मेरे साथ नहीं होते। सलमान की वजह से मैं इंडस्ट्री का हिस्सा बन सकी। मेरा असली स्ट्रगल इंडस्ट्री में आने के बाद शुरू हुआ क्योंकि उस दौरान मुझे कुछ भी यहां के बारे में नहीं पता था।

सलमान खान बहुत ही शानदार इंसान हैं और बिजी भी रहते हैं। मैं उनके लिए बोझ नहीं बनना चाहती हूं। मैं उन्हें छोटी छोटी चीजों के लिए परेशान नहीं करना चाहती हूं। सलमान खान मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं, जो बस एक फोन कॉल की दूरी पर हैं लेकिन मैं उन्हें परेशान नहीं करना चाहती हूं। ऐसा करने से मेरे संघर्ष और कड़ी मेहनत कमजोर होगी।

जरीन खान ने आगे कहा कि मैं अच्छा काम करना चाहती थी लेकिन मुझे मेरे ऐक्टिंग टेलेंट को दिखाने नहीं दिया गया। मेरे बारे में लोगों ने धारणाएं बना रखी थीं, इसी आधार पर मुझे जज किया जा रहा था। लोगों को लगता था कि मेरा बस सुंदर चेहरा है।

पढ़ें- Shraddha Arya Honeymoon Photos: एक्ट्रेस ने पति को किया याद, शेयर की रोमांटिक यादें, देखें…

संबंधित समाचार