बहराइच : धारदार हथियार से बुजुर्ग की हत्या, हमले में बहू और बेटा घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। बहराइच जिले के फखरपुर के पहिया गांव निवासी बुजुर्ग पर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। बचाने दौड़े बेटे और बहू पर भी हमला किया। हमले में बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि बेटा और बहू घायल हो गए। जिन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को …

बहराइच। बहराइच जिले के फखरपुर के पहिया गांव निवासी बुजुर्ग पर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। बचाने दौड़े बेटे और बहू पर भी हमला किया। हमले में बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि बेटा और बहू घायल हो गए। जिन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बहराइच जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भिलोरा बासू के पहिया गांव में बुधवार रात को अज्ञात धारदार हथियार बंद बदमाश पहुंच गए। बदमाशों ने घर में सो रहे गांव निवासी बुजुर्ग देशराज (65) पुत्र राम सुहावन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बुजुर्ग के शोर मचाने पर बचाने दौड़ेबेटा ननके उर्फ कृष्ण कुमार (35) वर्ष व बहू सीमा (34) पत्नी कृष्ण कुमार पर हमला कर दिया। बदमाशों के ताबड़तोड़ हमले में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा और बहू घायल हो गए। सिर में चोट अधिक लगने से हमले में घायल बहू और बेटे बेहोश हो गए। सुबह पांच बजे के आसपास होश आया।

इस पर पुत्र कृष्ण कुमार ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष परमानंद तिवारी पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने घायल दंपति को सीएचसी पहुंचाया। यहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने हत्या की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। एसपी सिटी कुंवर ज्ञानंजय सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। थानाध्यक्ष परमानंद तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। घायल कृष्ण कुमार व सीमा को इलाज के लिए बहराइच जिला अस्पताल भेजवा दिया।

उन्होंने बताया कि अभी परिवार की ओर से तहरीर नही मिली है। फिलहाल अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। छोटे बेटे के साथ रहता था बुजुर्ग थानाध्यक्ष परमानंद तिवारी ने बताया कि बुजुर्ग देशराज के तीन बेटे हैं। सभी अलग अलग रहते हैं। लेकिन बुजुर्ग देशराज अपने छोटे बेटे कृष्ण कुमार के साथ रहता था। अभी हत्या के कारणों की जानकारी नहीं चल सकी है। हर पहलू पर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ विधायक की आईडी से हुई आपत्तिजनक पोस्ट, एमलए ने दी सफाई

संबंधित समाचार