बीएमडब्ल्यू ने भारत में लॉन्च की X3 New Version , कीमत 59.9 लाख रुपये से शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने भारत में एक्स3 एसयूवी का नया संस्करण बृहस्पतिवार को बाजार में उतारा। इसकी कीमत 59.9 लाख रुपये से शुरू होती है। कंपनी की ओर से जारी बयान में बताया गया कि स्थानीय स्तर पर विनिर्मित इस मॉडल के पेट्रोल से चलने वाले दो संस्करणों की …

नई दिल्ली। जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने भारत में एक्स3 एसयूवी का नया संस्करण बृहस्पतिवार को बाजार में उतारा। इसकी कीमत 59.9 लाख रुपये से शुरू होती है। कंपनी की ओर से जारी बयान में बताया गया कि स्थानीय स्तर पर विनिर्मित इस मॉडल के पेट्रोल से चलने वाले दो संस्करणों की कीमत 59.9 लाख रुपये और 65.9 लाख रुपये रखी गई है।

डीजल से चलने वाले संस्करण को बाजार में बाद में उतारा जाएगा। एक्स3 एक्सड्राइव30आई में दो लीटर का चार सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन है। यह 6.6 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी सर्वाधिक रफ्तार 235 किलोमीटर प्रतिघंटा है।

ये भी पढ़े-

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 160 अंक लुढ़का, निफ्टी 17,900 से नीचे

संबंधित समाचार