लखनऊ: राजधानी में भीषण सड़क हादसा, कार ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, दो मरे…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। ये हादसा 1090 चौराहे के पास हुआ है। बता दें कि दोपहर के करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो …

लखनऊ। राजधानी लखनऊ से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। ये हादसा 1090 चौराहे के पास हुआ है। बता दें कि दोपहर के करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पाताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में कार के उड़ गए परखच्चे

हादसा इतना जबरदस्त था की लग्जरी कार के परखच्चे उड़ गए वहीं कार का ड्राइवर करीब डेढ़ घंटे तक कार में ही फंसा रहा। पुलिस ने कार को काटकर कार ड्राइवर को बमुश्किल बाहर निकाला। इस हादसे में कार चालक और उसका साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

बता दें कि 1090 चौराहे के पास से दो युवक बाइक से कहीं जा रहे थे तभी तेज रफ्तार लग्जरी कार ने दोनों बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक कार के नीचे आ गए। जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और पुलिस ने बमुश्किल गैस कटर से काटकर कार में सवार ड्राइवर और उसके साथी को निकाला। वहीं अस्पताल ले जाते समय ड्राइवर की रास्ते में ही मौत हो गई, वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। ड्राइवर की पहचान आजमगढ़ निवासी रामनिवास के रूप में हुई है। पुलिस ने बाकी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

ये भी पढ़ें: बुल्ली बाई ऐप मामला: मुंबई पुलिस ने ओडिशा में एमबीए होल्डर युवक को किया गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार