रायबरेलीः मतदान के लिए महिला टोली को किया गया जागरूक
अमावां/रायबरेली। मतदाता जागरूकता के लिए महिला टोली की सक्रिय भूमिका है। विकास खण्ड सभागार में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के दिशा निर्देश पर विधानसभा सदर नें स्वीप कार्यक्रम प्रभारी कार्तिकेय सिंह ने महिला टोलियों की उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन बीएसए शिवेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में किया गया। बीएसए शिवेंद्र सिंह ने कहा कि महिला टोली …
अमावां/रायबरेली। मतदाता जागरूकता के लिए महिला टोली की सक्रिय भूमिका है। विकास खण्ड सभागार में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के दिशा निर्देश पर विधानसभा सदर नें स्वीप कार्यक्रम प्रभारी कार्तिकेय सिंह ने महिला टोलियों की उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन बीएसए शिवेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में किया गया।
बीएसए शिवेंद्र सिंह ने कहा कि महिला टोली व्यक्तिगत प्रयास कर अपने आवंटित बूथ का मतदान बढाने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और लोकतन्त्र के उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाकर मतदान प्रतिशत में वृद्धि करें। स्वीप सहयोगी एसएस पाण्डेय ने उन्मुखीकरण में कहा मतदाता जागरूकता को प्रभावी ढंग से चलाने हेतु महत्वपूर्ण जानकारी दी। सर्वाधिक मतदान प्रतिशत कराने वाली महिला टोली को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया जायेगा।
खण्ड प्रेरक शरद चन्द्र तिवारी ने कहा कि महिलाएं बूथ पर मतदाता जब अपने मत का प्रयोग नहीं करते तो बाद में कोसना उचित नहीं। जाति, धर्म लिंग भेद व आपसी मनमुटाव को भुलाकर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करना हमारा लक्ष्य होगा। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी सहकारिता राजन सिंह सहायक विकास अधिकारी पंचायत महेन्द्र शुक्ला बीएमएम राजकुमार संदीप कुमार, सलाहुद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहे।
देवरिया में सर्राफ से लाखों के आभूषण लूटे
देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने असलहे के बल पर आभूषण की दुकान से लाखों रूपये के जेवर लूट लिये। पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलकौली निवासी सूरज वर्मा शहर के रूद्रपुर रोड पर आभूषण की दुकान किये हुए हैं। बुधवार की रात वह अपनी दुकान बंद कर रहे थे कि एक बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने दुकान में घुसकर असलहे के बल पर लाखों रूपये के जेवरात लूट लिये और फरार हो गये।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: पुलिस ने मार्च कर शांतिपूर्ण मतदान का दिलाया भरोसा, कही ये बड़ी बात…
