रामपुर: एएसपी समेत जिले में 187 कोरोना संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। जिले में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में एएसपी समेत 187 लोग कोरोना संक्रमित हुए है। संक्रमितों में जिला अस्पताल का एक डाक्टर, पुलिस कर्मी, कलेक्ट्रेट सीआरपीएफ व स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल है। संक्रमितों की संख्या 1273 हो गई है। जबकि 268 लोगों का आईसोलेशन …

रामपुर, अमृत विचार। जिले में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में एएसपी समेत 187 लोग कोरोना संक्रमित हुए है। संक्रमितों में जिला अस्पताल का एक डाक्टर, पुलिस कर्मी, कलेक्ट्रेट सीआरपीएफ व स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल है। संक्रमितों की संख्या 1273 हो गई है। जबकि 268 लोगों का आईसोलेशन पूरा हो गया है।

कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार 187 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं,जिसमें एएसपी भी शामिल हैं। इसके अलावा डाक्टर स्वास्थ्य कर्मचारी, सीआरपीएफ के जवान, पुलिस कर्मी, कारोबारी, महिलाएं व बच्चे शामिल हैं।

इसके अलावा बिलासपुर, मिलक, सैदनगर स्वार व शाहबाद में भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस तरह अब तक जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 1273 हो गई है।जबकि 268 लोगों का आईसोलेशन पूरा हो गया है।

संबंधित समाचार