कानपुर: काल बनी कड़ाके की सर्दी, पांच लोगों ने तोड़ा दम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। कानपुर में कड़ाके की सर्दी मरीजों के लिए काल बन रही है। बुधवार को पांच लोगों ने ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक से दम तोड़ दिया। कार्डियोलॉजी और चेस्ट अस्पताल की इमरजेंसी में मरीज बढ़ गए हैं। इस समय भर्ती कराए जाने वाले 7० फीसदी मरीज सर्दी से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित हैं। सर्दी …

कानपुर। कानपुर में कड़ाके की सर्दी मरीजों के लिए काल बन रही है। बुधवार को पांच लोगों ने ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक से दम तोड़ दिया। कार्डियोलॉजी और चेस्ट अस्पताल की इमरजेंसी में मरीज बढ़ गए हैं। इस समय भर्ती कराए जाने वाले 7० फीसदी मरीज सर्दी से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित हैं। सर्दी सांस के मरीजों, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर रोगियों की जान पर आफत बन चुकी है। मरने वालों में बर्रा-2 निवासी दिलीप कुमार पटेल 52 वर्ष को ब्रेन स्ट्रोक पड़ गया।

उनकी हैलट लाते समय मौत हो गई। केशवपुरम निवासी 6० वर्षीय जगदीश सोनकर की भी हार्ट अटैक से जान चली गई। शुक्लागंज निवसी 7० वर्षीय नंदकिशोर तिवारी की मौत ब्रेन स्ट्रोक से हुई है। उन्हें तड़के उर्सला इमरजेंसी लाया गया था। लाल बंगला निवासी 65 वर्षीय जंगीलाल की कार्डियोलॉजी ले जाते समय मौत हो गई। उनको तड़के चार बजे हार्ट अटैक पड़ा था। 55 वर्षीय बासमंडी निवासी दिलशाद सुल्ताना की मौत चमनगंज के एक प्राइवेट अस्पताल में हुई। वह ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित थीं। सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में इमरजेंसी में मरीजों की संख्या बढ़ी है।

इससे पहले भी जान गंवा चुके कई लोग

सर्दी के कारण ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक से मरने वालों का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई लोग इसके चलते जान से हाथ धो बैठे हैं। हैलट और कॉर्डियोलॉजी में आए दिन इन दोनों समस्याओं के कारण जान जा रही है। डॉक्टरों की मानें तो इस समय जान बचानी है तो सर्दी से बचाव करना होगा। बुजुर्गों व बच्चों को इससे सबसे बड़ा खतरा है। सबसे ज्यादा अटैक बुजुर्गों व ज्यादा उम्र के लोगों को आ रहे हैं। बच्चों में कोल्ड डायरिया का खतरा बढ़ गया है।

गुनगुना पानी पीने में कोताही न करें। हाई ब्लड प्रेशर रोगी खाने में नमक कम कर दें। इससे उनको काफी राहत मिलेगी और सर्दी के मौसम में बीमार पड़ने का खतरा कम हो जाएगा…डॉ. जेएस कुशवाहा, हैलट।

यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव-2022: महिलाओं के बाद अब इनके लिए घोषणा पत्र लाएगी कांग्रेस, ये है प्लान…

संबंधित समाचार