मुरादाबाद : उमरा यात्रा का पहला जत्था 28 को होगा रवाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के बीच सऊदी अरब सरकार ने विदेशियों को उमरा करने की अनुमति दे दी है। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए उमरा करने वालों को समयबद्ध रूप से अराकान (कर्मकांड) अदा करने होंगे। जिले से पहला जत्था 28 जनवरी को रवाना होगा। कोरोना के प्रकोप के कारण सऊदी अरब …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के बीच सऊदी अरब सरकार ने विदेशियों को उमरा करने की अनुमति दे दी है। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए उमरा करने वालों को समयबद्ध रूप से अराकान (कर्मकांड) अदा करने होंगे। जिले से पहला जत्था 28 जनवरी को रवाना होगा।

कोरोना के प्रकोप के कारण सऊदी अरब सरकार ने 28 फरवरी 2020 से विदेशियों के लिए हज और उमरा की सुविधा बंद कर दी थी। कोरोना की तीसरी लहर के बीच नये साल पर सऊदी अरब सरकार ने उमरा करने की इजाजत दी है, लेकिन कोरोना के मद्देनजर अब सामान्य दिनों की तरह उमरा नहीं कर पाएंगे। यात्रियों को फ्लाइट से उतरने के बाद पहले दिन तो सीधे उमराह कराया जाएगा।

इसके बाद उन्हें काबा शरीफ का तवाफ (परिक्रमा) और पवित्र सफा-मरवा पहाड़ियों के बीच सई (तेजी से चलते हुए सात बार आना जाना) करने के लिए कम से कम तीन दिनों का इंतजार करना होगा। उमरा करने के लिए सऊदी अरब प्रशासन ऑनलाइन स्लॉट जारी करेगा। तय समय में यात्रियों को सारे अराकान पूरे करने होंगे। हज ट्रैनर फैसल खुसरो ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल के साथ उमरा यात्रा कराई जा रही है। उमरा पर जाने वाले जायरीन को कोविशील्ड की दोनो डोज और 72 घंटे की नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य है।

संबंधित समाचार