बरेली: नामांकन के दौरान 250 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
बरेली, अमृत विचार। आज से शुरू होने वाले विधानसभा चुनाव के नामांकन को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। इसके लिए डीएम आवास के पास से कलेक्ट्रेट तक 250 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही वहां सादा कपड़ों में भी पुलिस मुस्तैद रहेगी। लगभग सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने विधानसभा प्रत्याशियों के नाम …
बरेली, अमृत विचार। आज से शुरू होने वाले विधानसभा चुनाव के नामांकन को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। इसके लिए डीएम आवास के पास से कलेक्ट्रेट तक 250 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही वहां सादा कपड़ों में भी पुलिस मुस्तैद रहेगी।
लगभग सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने विधानसभा प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं।
शुक्रवार से प्रत्याशियों के नामांकन भी शुरू हो जाएंगे। इस दौरान किसी तरह का विवाद न हो, इसके लिए एसएसपी ने कलेक्ट्रेट के आस-पास नामांकन के दौरान 250 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। नामांकन के दौरान दो एडिशनल एसपी, तीन सीओ, 15 इंस्पेक्टर, 59 सब इंस्पेक्टर, 47 कांस्टेबल, 141 हेडकांस्टेबल समेत 72 महिला कांस्टेबल के साथ होमगार्ड भी तैनात रहेंगे।
सुबह नौ से शाम पांच बजे तक फोर्स तैनात रहेगा। इसके अलावा सादा कपड़ों में भी पुलिसकर्मी और एलआईयू की टीमें खुराफातियों पर नजर रखेंगी।
नामांकन के लिए कचहरी और उसके आस-पास 250 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। यह लोग भीड़ पर नजर रखेंगे।
—रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
यह भी पढ़े-
बरेली: दिल्ली में कांग्रेसियों के धरना देने पर भी ऊषा गंगवार को नवाबगंज का टिकट
