बरेली: शिक्षकों ने की चुनाव में ड्यूटी न लगाने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। विधानसभा चुनाव में शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने का शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है। यूपी महिला शिक्षक संगठन ने शिक्षकों की दिक्कतों का हवाला देते हुए 9 बिंदुओं के सापेक्ष शिक्षकों को चुनाव ड्यूटी में राहत देने की मांग की है। इस संबंध में डीएम को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट …

बरेली,अमृत विचार। विधानसभा चुनाव में शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने का शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है। यूपी महिला शिक्षक संगठन ने शिक्षकों की दिक्कतों का हवाला देते हुए 9 बिंदुओं के सापेक्ष शिक्षकों को चुनाव ड्यूटी में राहत देने की मांग की है। इस संबंध में डीएम को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट राजीव पांडेय को सौंपा।
पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहा कि जहां तक संभव हो कर्मियों की उनके विधानसभा क्षेत्र में ही ड्यूटी लगाई जाए। पति- पत्नी दोनों में से सिर्फ एक की ही ड्यूटी लगे। एकल अभिभावकों को ड्यूटी से मुक्त रखा जाए। पोलिंग पार्टियों के लिए छोटे चौपहिया वाहनों का प्रयोग न किया जाए। जिन कर्मिकों के 3 साल या उससे अधिक आयु के बच्चे हों, उनकी ड्यूटी न लगाई जाए।

पदाधिकारियों ने खास तौर से 58 या उससे ज्यादा उम्र के कार्मिकों व गर्भवती महिलाओं की ड्यूटी चुनाव में न लगाने की मांग की है। जिला मीडिया प्रभारी सीमा मलिक ने बताया कि चुनाव के दौरान महिला शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने की स्थिति में उन्हें विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।

नगर मजिस्ट्रेट ने आश्वासन दिया है कि उक्त समस्याओं को देखते हुए ही महिलाओं की चुनाव में ड्यूटी लगाई जाएगी। उधर, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक ) शिक्षक संघ ने जिला निर्वाचन अधिकारी से शिक्षकों को कोरोना कर्मी का दर्जा व सभी लाभ देने की मांग की है।

संगठन के मंडल अध्यक्ष डा. विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण का दायरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। विधानसभा निर्वाचन कार्य में लगाए गए कर्मियों के संक्रमिक होने का खतरा पूर्व में हुए पंचायत चुनावों की तरह फिर से मंडराने लगा है। जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम सौंपे पत्र के मुताबिक जिन शिक्षकों कि आयु 60 वर्ष से ज्यादा है और किसी असाध्य रोग से पीड़ित हैं, उनके प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त रखा जाए

संबंधित समाचार