लखनऊ: ईज ऑफ लिविंग के बेहतर क्रियान्वयन से यूपी के शहर हुये स्मार्ट: सीएम योगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि उनकी सरकार के मौजूदा कार्यकाल में ‘ईज ऑफ लिविंग’ को लेकर नियोजित ढंग से काम हुआ जिसका परिणाम है कि प्रदेश के गांवों शहरों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हुआ है और इसका असर लोगों के रहन सहन में साफ देखा जा सकता है। …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि उनकी सरकार के मौजूदा कार्यकाल में ‘ईज ऑफ लिविंग’ को लेकर नियोजित ढंग से काम हुआ जिसका परिणाम है कि प्रदेश के गांवों शहरों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हुआ है और इसका असर लोगों के रहन सहन में साफ देखा जा सकता है।

सीएम ने सभी नगर निगमों और पंचायत प्रतिनिधियों से किया वर्चुअल संवाद

प्रदेश के सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के प्रतिनिधियों से गुरूवार को वर्चुअल संवाद करते हुए योगी ने कहा कि आजादी के बाद सरकारें तो बहुत सी आईं लेकिन किसी ने समग्रता से प्रदेश के विकास की दिशा में नहीं सोचा। रहने के लिए आवास नहीं, पीने के लिए शुद्ध पानी नहीं, घर में शौचालय नहीं, बिजली नहीं लेकिन आज प्रदेश बदल रहा है।

लखनऊ: कालाजार व टीबी उन्मूलन कार्यक्रम त्वरित गति से चलाया जाये: मुख्य सचिव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि प्रदेश में विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए एक खाका बनाने की जरूरत है। इसमें अगर जरूरत पड़े तो विषय विशेषज्ञों के साथ-साथ विभागीय जानकारों को भी जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में बच्चों के जन्म-मृत्यु पंजीकरण तथा प्रमाण पत्र, इनको आधार लिंक करने, कालाजार, टीबी उन्मूलन और अंधता निवारण जैसे कार्यक्रमों को त्वरित गति चलाने की जरूरत है।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आयुष, चिकित्सा शिक्षा और बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की गुरुवार को समीक्षा कर रहे मुख्य सचिव ने कहा कि… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://amritvichar.com/lucknow-kala-azar-and-tb-eradication-program-should-be-carried-out-at-an-accelerated-pace-chief-secretary/

संबंधित समाचार