रामपुर: 80 लाख की स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। सिविल लाइन पुलिस ने 815 ग्राम स्मैक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई स्मैक की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 80 लाख रुपये है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया।जहां से उनका चालान कर दिया गया। पुलिस को आरोपियो के पास से एक कार भी …

रामपुर, अमृत विचार। सिविल लाइन पुलिस ने 815 ग्राम स्मैक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई स्मैक की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 80 लाख रुपये है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया।जहां से उनका चालान कर दिया गया। पुलिस को आरोपियो के पास से एक कार भी मिली है।

विधान सभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में वाहन चेकिंग के सख्त आदेश दिए हैं। उसी आदेशनुसार जिले भर में सख्ती के साथ वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इस दौरान पुलिस ने गुरुवार शाम को अजीतपुर बाइपास पुल के पास से अंसार पुत्र मोहम्मद वली तथा फैजान पुत्र इरफान निवासी ग्राम गुलडिया थाना मीरगंज जनपद बरेली को एक काले रंग की स्कार्पियो को रोक लिया।

तलाशी लेने पर पुलिस को उनके पास से 815 ग्राम नाजायज स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। बरामद स्मैक की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 80 लाख रुपये है। दोनों आरोपियो को पुलिस थाने ले आई। उसके बाद मुकदमा दर्ज करने के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।

संबंधित समाचार