बरेली: नगर निगम के नए भवन में पहुंचकर दफ्तरों का हाल देखा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार बरेली। नगर निगम में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत संचालित हो रहे इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम ( आईसीसीसी) में गुरुवार को मंडलायुक्त आर रमेश कुमार पहुंचे। उन्होंने यहां संचालित हो रहे नगर निगम और मेयर कार्यालय को देखा और लिफ्ट में चढ़कर तीसरी मंजिल तक बने भवन को देखा। उन्होंने नए …

बरेली, अमृत विचार बरेली। नगर निगम में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत संचालित हो रहे इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम ( आईसीसीसी) में गुरुवार को मंडलायुक्त आर रमेश कुमार पहुंचे। उन्होंने यहां संचालित हो रहे नगर निगम और मेयर कार्यालय को देखा और लिफ्ट में चढ़कर तीसरी मंजिल तक बने भवन को देखा। उन्होंने नए भवनों में कार्यालयों को शिफ्ट करने के लिए कुछ सुझाव भी दिए।
करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से बने नए भवन और उसमें संचालित हो रहे आईसीसीसी के निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त आर. रमेश कुमार ने सेंटर में बैठकर कैमरों से जरिए शहर के प्रमुख मार्गों पर गतिविधियों को देखा। उन्होंने सैनिटाइजेशन, सफाई व्यवस्था से लेकर ट्रैफिक व्यवस्था पर भी नजर दौड़ाने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें दिशा निर्देश दिए।

अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम की नई बिल्डिंग में आईसीसीसी का सेंटर खुला है। इसमें शहर में लगे करीब 900 कैमरों के माध्यम से कंट्रोल सिस्टम के माध्यम से पूरे शहर की निगरानी रखी जा रही है। मंडलायुक्त ने स्मार्ट सिटी के सीईओ अभिषेक आनंद, बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह, वरिष्ठ महाप्रबंधक भूपेश कुमार सिंह, सहायक अभियंता सुशील कुमार सक्सेना के साथ बैठ तमाम कैमरों की लोकेशन को परखा।

उन्होंने बाकरगंज डलावघर पर कितने वाहन कूड़ा लेकर पहुंचे इसको देखा। इसके बाद बड़ा बाईपास, सथरापुर में बन रहा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के निर्माण की स्थिति भी देखी।

ये भी पढ़े-

बरेली: धूप ने दिलाई ठंड से राहत, दो दिन बाद बारिश के आसार

संबंधित समाचार