बरेली: दो पक्षों के विवाद में मूंगफली विक्रेता के तोड़े हाथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दो पक्षों में हुए विवाद के चलते एक पक्ष के लोगों ने मूंगफली विक्रेता के हाथ तोड़ दिए। वहीं दूसरे पक्ष ने अपने ई-रिक्शा में टक्कर लगने की वजह से विवाद होने की बात कही है। थाने में पहुंचे दोनों पक्षों की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर घायलों …

बरेली, अमृत विचार। दो पक्षों में हुए विवाद के चलते एक पक्ष के लोगों ने मूंगफली विक्रेता के हाथ तोड़ दिए। वहीं दूसरे पक्ष ने अपने ई-रिक्शा में टक्कर लगने की वजह से विवाद होने की बात कही है। थाने में पहुंचे दोनों पक्षों की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया है। बारादरी क्षेत्र के हरुनगला के रहने वाले छत्रपाल ने बताया कि वह मूंगफली का ठेला लगाते हैं और उनकी पत्नी रुहेलखंड चौकी के पास चाय व खाने का होटल चलाती हैं।

छत्रपाल ने बताया कि उनकी पत्नी दुकान से होटल का कुछ सामान खरीद रही थीं। उसी समय मोहल्ले के ही वीरेन्द्र, रोहताश व उनके दामाद ने रास्ते में रोकते हुए गाली-गलौच शुरु कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। बताया कि किसी तरह वह घर पहुंचे तो आरोपी वहां भी पहुंच गए और घर में घुस कर मारपीट करने लगे। बताया कि झगड़े के बाद कुछ लोग वहीं घर पर खड़े रहे और उन्हें बंधक बना लिया। कुछ लोग उनसे पहले ही थाने चले गए।

आरोप है कि बंधक बनाने के बाद पीट-पीटकर उनके दोनों हाथ तोड़ दिए। रात बीतने के बाद किसी तरह छत्रपाल व उनकी पत्नी एसएसपी कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों से मामले की शिकायत की। दूसरी तरफ दूसरे पक्ष के वीरेन्द्र ने बताया कि वह दिव्यांग हैं। वीरेंद्र के मुताबिक छत्रपाल के ठेले से उनकी ई रिक्शा में टक्कर लग गई थी। टक्कर लगने के बाद विवाद के चलते छत्रपाल हमलावर हो गए। बताया कि झगड़े में उनके भाई और पत्नी चोटिल हो गए। बारादरी पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार