बरेली: शिक्षिका ने मारपीट के मामले की जांच की उठाई मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्कूल में दो शिक्षिकाओं के बीच का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को लेकर बिथरी चैनपुर के चावड़ क्षेत्र स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका रीटा बत्रा ने दूसरी शिक्षिका पर स्कूल में शिक्षा का माहौल दूषित करने का आरोप लगाया है। खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र देकर पूर्व …

बरेली, अमृत विचार। स्कूल में दो शिक्षिकाओं के बीच का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को लेकर बिथरी चैनपुर के चावड़ क्षेत्र स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका रीटा बत्रा ने दूसरी शिक्षिका पर स्कूल में शिक्षा का माहौल दूषित करने का आरोप लगाया है। खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र देकर पूर्व में हुई घटना की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

शिक्षिका रीटा बत्रा ने बताया कि 18 जनवरी को वह स्कूल कार्यालय से टीके की दूसरी डोज लगवाने के लिए बच्चों को फोन कर रही थीं। दूसरी सहायक अध्यापिका स्कूल में देरी से पहुंचीं थीं। इस पर उन्होंने सहायक अध्यापिका को टोक दिया। स्कूल समय से आने के लिए कहा। इसी को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। प्रधानाध्यापक व अन्य शिक्षकों ने बीच बचाव कराया था। उनका कहना है कि शिक्षिका आए दिन स्कूल में सहयोगी शिक्षकों के साथ झगड़ा करती है।

खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि इस संबंध में शिक्षिका रीटा बत्रा ने लिखित पत्र दिया है, लेकिन उस दिन घटना के बाद मामला पुलिस के समक्ष पहुंचने पर दोनों शिक्षिकाओं के बीच सुलह हो गई थी। लिहाजा, इस बाबत सुलहनामे का हवाला देते हुए उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट सौंप दी गई है।

संबंधित समाचार