बरेली: महंगे खर्चों ने चार दोस्तों को बनाया चोर, रंगे हाथ गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। खर्चे पूरे करने के लिए चोर बने चार दोस्तों को बारादरी पुलिस ने चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दूसरे शहरों से बाइक चोरी करने के साथ मोबाइल लूटने की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की बाइक, मोबाइल व अवैध असलहा बरामद किए …

बरेली, अमृत विचार। खर्चे पूरे करने के लिए चोर बने चार दोस्तों को बारादरी पुलिस ने चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दूसरे शहरों से बाइक चोरी करने के साथ मोबाइल लूटने की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की बाइक, मोबाइल व अवैध असलहा बरामद किए हैं।

बारादरी पुलिस की एक टीम ने बुधवार को संजय नगर पेट्रोल पंप के पास से चार युवकों को दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि चारों बचपन के दोस्त हैं। इसके साथ ही शातिर चोर भी हैं। बारादरी इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान इज्जतनगर के मठ लक्ष्मीपुर निवासी नरेन्द्र, शुभम व मोहित समेत बसंत बिहार फेस 2 के प्रियांशु को गिरफ्तार किया गया है। युवकों ने बताया कि उनके बड़े शौक व महंगे खर्चे थे।

इस कारण वे दूसरे शहरों में बाइक व मोबाइल स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने लगे। पुलिस ने उनके पास से पांच महंगी मोटर साइकिल, 11 मोबाइल, चार तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आपराधिक रिकार्ड खंगाला तो पता चला कि गैंगलीडर नरेन्द्र के खिलाफ इज्जतनगर, प्रेमनगर व बारादरी थानों में 11, शुभम पर 6, मोहित राठौर पर प्रेमनगर व बारादरी समेत महिला थाने में 7 व प्रियांशु के विरुद्ध इज्जतनगर व बारादरी में 4 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।

संबंधित समाचार