अमरोहा : सरकार गठन में युवा होंगे निर्णायक भूिमका में
मंडी धनौरा,अमृत विचार। युवाओं ने कहा कि वह पहली बार वोट डालेंगे और अपनी मनपसंद की सरकार चुनेंगे। यह कहना है 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का। वह पहली बार चुनाव में मतदान करके अपने नेता को चुनेंगे। लोकतंत्र के महापर्व में इस बार शहर के युवाओं में उत्साह देखते ही बन …
मंडी धनौरा,अमृत विचार। युवाओं ने कहा कि वह पहली बार वोट डालेंगे और अपनी मनपसंद की सरकार चुनेंगे। यह कहना है 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का। वह पहली बार चुनाव में मतदान करके अपने नेता को चुनेंगे। लोकतंत्र के महापर्व में इस बार शहर के युवाओं में उत्साह देखते ही बन रहा है। युवा पहली बार मतदान करके लोकतंत्र के महापर्व में योगदान देंगे। अपने मतदान का प्रयोग करके पसंदीदा उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिए वह उत्साहित हैं।
विधानसभा चुनाव में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। युवा अपने मत का उपयोग करके योग्य उम्मीदवार को विधानसभा तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। किस राजनीतिक दल की सरकार बनेगी, यह काफी हद तक युवाओं पर निर्भर करेगा। युवा जिस दल के पक्ष में अपना मत डालेगा सरकार उसकी बनेगी। अमृत विचार ने युवाओं से बात की तो अधिकांश ने कहा कि सरकार ऐसी होनी चाहिए, जो सब को साथ लेकर चले और रोजगार देने का काम करे। विकास भी होना चाहिए। बिना किसी भेदभाव के काम करे। पहली बार वोट डालने को लेकर भी उत्साह है।

