अमरोहा : डीएम ने लिया नामांकन कक्ष का जायजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। अमरोहा जिले में दूसरे चरण के लिए आज से नामांकन शुरू हो रहा है। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कलेक्ट्रेट परिसर उसके बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। कलेक्ट्रेट परिसर पूरी तरीके से छावनी में तब्दील कर दिया गया है। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने नामांकन …

अमरोहा, अमृत विचार। अमरोहा जिले में दूसरे चरण के लिए आज से नामांकन शुरू हो रहा है। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कलेक्ट्रेट परिसर उसके बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। कलेक्ट्रेट परिसर पूरी तरीके से छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने नामांकन कक्ष का जायजा लिया। डीएम ने कहा किसी भी प्रत्याशी को नामांकन कक्ष में भेजने से पहले सैनिटाइज किया जाए, और बिना मास्क के किसी को भी अंदर न लिया जाए। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कोरोना नियमों का पूरी तरीके से पालन होना चाहिए। शुक्रवार को अमरोहा में तीन बीजेपी प्रत्याशी नामांकन करेंगे। जिसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कलेक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम है।

संबंधित समाचार