Ind Vs Sa, 2nd ODI : दूसरे वनडे में पलटवार करेगी टीम इंडिया, ये है भारत की प्लेइंग-11

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पार्ल (दक्षिण अफ्रीका)।भारतीय कप्तान केएल राहुल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने पहला मैच 31 रन से गंवाने वाली टीम में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने मार्को जेनसन की जगह सिसांडा मगाला को अंतिम …

पार्ल (दक्षिण अफ्रीका)।भारतीय कप्तान केएल राहुल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने पहला मैच 31 रन से गंवाने वाली टीम में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने मार्को जेनसन की जगह सिसांडा मगाला को अंतिम एकादश में रखा है।

भारत की प्लेइंग-11: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।

छवि

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), जे. मलान, तेंबा बावुमा (कप्तान), एडन मर्करम, रस्सी डुसेन, डेविड मिलर, ए. फेल्युकवाओ, केशव महाराज, लुंगी नगीदी, एस. मगाला, तबरीज़ शम्सी।

आपको बता दें कि पहले मुकाबले में टीम इंडिया की करारी हार हुई थी। भारत का मिडिल ऑर्डर पूरी तरह फेल साबित हुआ था, ऐसे में इस बार कयास लगाए जा रहे थे कि कुछ बदलाव हो सकता है लेकिन केएल राहुल ने उसी प्लेइंग-11 के साथ खेलना ठीक समझा।

संबंधित समाचार