पीलीभीत: रफ्तार का कहर… कार की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत
अमृत विचार, अमरिया। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार का कहर बरकरार है। बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाई। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को …
अमृत विचार, अमरिया। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार का कहर बरकरार है। बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाई। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई के लिए परिजनों से तहरीर मांगी है।
कस्बा अमरिया के निवासी 46 वर्षीय शमशुल हसन खां उर्फ नन्हा खां वाहनों की धुलाई का काम करते थे। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह बाइक से डीजल लेने के लिए जा रहे थे। कस्बे में ही बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर एक धर्मकांटे के पास पहुंचते ही सितारगंज की तरफ से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। कुछ ही देर में राहगीरों की भीड़ जमा हुई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सीओ सदर लल्लन सिंह, एसओ अमरिया वीरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और जानकारी जुटाई। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने भिजवाया गया। खबर मिलने पर मृतक के परिवार वाले भी आ गए। उनका रोकर बुरा हाल था।
पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देते हुए ढांढस बंधाया। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के तीन बेटे और तीन बेटी है।इनमें से दो की शादी हो चुकी है। सीओ सदर ने बताया कि कार और बाइक की टक्कर हो गई थी। एक ग्रामीण की मौत हुई है। उसके परिवार वालों से तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश अमरिया एसओ को दिए हैं।
ये भी पढ़े-
पीलीभीत: घर पर रखा रसोई गैस सिलिंडर भी दिलाएगा 23 फरवरी को मतदान की याद
