सलमान खान ने गमछा बांध कर शेयर की तस्वीर, फैंस हुए कन्फ्यूज, जानें क्यों…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने अपने सिर पर गमछा बांधकर एक तस्वीर शेयर की है।  इसके साथ सलमान खान ने लिखा कि मैं विज्ञापन और ट्रेलर आदि पोस्ट करता हूं… अपने ही ब्रांड है न… समझे क्या? सब सुन रहा हूं, मैं आपको देख रहा हूं, मैं आपको सुन रहा हूं। आज …

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने अपने सिर पर गमछा बांधकर एक तस्वीर शेयर की है।  इसके साथ सलमान खान ने लिखा कि मैं विज्ञापन और ट्रेलर आदि पोस्ट करता हूं… अपने ही ब्रांड है न… समझे क्या? सब सुन रहा हूं, मैं आपको देख रहा हूं, मैं आपको सुन रहा हूं। आज एक पोस्ट कल एक टीजर।

सलमान खान की इस पोस्ट के बाद फैंस कन्फ्यूज हो गए कि आखिर वह कहना क्या चाह रहे हैं। कुछ फैंस ने कयास लगाया कि शायद वह फिल्म ‘टाइगर 3’ के टीजर की बात कर रहे हैं। सलमान खान फिल्म ‘टाइगर 3’ में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा वह आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ और शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ में कैमियो रोल करते दिखाई देंगे।

संबंधित समाचार