मुरादाबाद : सपा प्रत्याशी समेत दो ने दाखिल किया नामांकन पर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। शुक्रवार को नामांकन के पहले दिन देहात विधानसभा से सपा प्रत्याशी व महिला ने निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन कराया। वहीं, जनपद की छह विधानसभों से 46 लोगों ने नामांकन पर्चें खरीदे। पहले दिन पुलिस की कड़ी-सुरक्षा के बीच नामांकन की प्रक्रिया कराई गई। राज्य के कई जनपदों के साथ मुरादाबाद जिले में 14 …

मुरादाबाद, अमृत विचार। शुक्रवार को नामांकन के पहले दिन देहात विधानसभा से सपा प्रत्याशी व महिला ने निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन कराया। वहीं, जनपद की छह विधानसभों से 46 लोगों ने नामांकन पर्चें खरीदे। पहले दिन पुलिस की कड़ी-सुरक्षा के बीच नामांकन की प्रक्रिया कराई गई। राज्य के कई जनपदों के साथ मुरादाबाद जिले में 14 फरवरी को दूसरे चरण में मतदान होना है। इसके लिए शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

पहले दिन नगर विधानसभा से सपा के प्रत्याशी हाजी यूसुफ अंसारी, भाजपा से रितेश गुप्ता, आप से एपी सिंह, इरशाद हुसैन, वीआईपी से राजकुमार कश्यप, एसयूसीआई के प्रत्याशी अभिनाष चंद्र, दानिश अंसारी, देहात विधान सभा से बसपा प्रत्याशी आकिल चौधरी, सपा प्रत्याशी हाजी नासिर कुरैशी, भाजपा से केके मिश्रा, कांग्रेस से मो. नदीम अंसारी, आप से इशरत अली, अकरम चौधरी, गंगाराम शर्मा, काजी सौलत हुसैन, निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. कमल कपूर, कांठ विधानसभा से भाजपा से राजेश कुमार चुन्नू, बसपा से आफाक अली, कांग्रेस से हरीश शर्मा, एआईएमआईएम से आमिल, राशिद हुसैन, मुज्जफर खां, ओमकार सिंह, दुष्यंत, ठाकुरद्वारा विधान सभा से आप प्रत्याशी शाह फैसल अंसारी, बसपा से मुजाहिद अली, मो.आरिफ खान, शहनवाज और नसरीन फात्मा व कुंदरकी विधानसभा से बसपा प्रत्याशी चांद बाबू समेत 46 लोगों ने नामांकन के लिए पर्चा खरीदा।

पर्चा खरीदने के थोड़ी देर बाद देहात विधान सभा से सपा के प्रत्याशी हाजी नासिर कुरैशी अपना नामांकन कराने के लिए पहुंच गए। हाजी नासिर ने पहले दिन अपने नामांकन का एक सेट जमा किया। देहात विधानसभा से ही महिला प्रत्याशी डॉ. कमल कपूर ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन कराया। दोनों प्रत्याशियों ने एसडीएम सदर की कोर्ट में अपना नामांकन दाखिल किए। नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के कड़ें इंतेजाम किए गए थे। प्रत्याशी के साथ दो लोगों को ही प्रवेश दिया गया। इसके अलावा कलेक्ट्रेट के बाहर भी प्रत्याशी के समर्थकों को जमा नहीं होने दिया गया। शनिवार व रविवार को अवकाश होने कारण सोमवार को नामांकन प्रक्रिया की जायेगी।

मेरी जीत, महिलाओं की जीत होगी : डॉ. कमल कपूर
शुक्रवार को पहले दिन मुरादाबाद देहात विधान सभा से डाक्टर कमल कपूर ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन कराया। नामांकन कराकर डाक्टर कमल कपूर ने कहा कि मेरी जीत, महिलाओं की जीत होगी। अगर जनता ने मुझे जीताकर विधान सभा भेजा तो मैं सबसे पहले महिलाओं की सुरक्षा व उनके हक की बात करूंगी।

ये भी पढ़ें…मुरादाबाद : यूसुफ शहर, जिया कुंदरकी व देहात से नासिर को टिकट

संबंधित समाचार