‘हुनरबाज-देश की शान’ से टीवी पर डेब्यू करेंगी परिणीति चोपड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा रियलिटी शो ‘हुनरबाज-देश की शान’ से टीवी पर डेब्यू करने जा रही है। परिणीति चोपड़ा ‘हुनरबाज-देश की शान’ में मिथुन चक्रवर्ती और करण जौहर के साथ बतौर जज नजर आएंगी। View this post on Instagram A post shared by ????????? ?????? ? (@parineetichopra) परिणीति चोपड़ा ने कहा कि मैं पिछले …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा रियलिटी शो ‘हुनरबाज-देश की शान’ से टीवी पर डेब्यू करने जा रही है। परिणीति चोपड़ा ‘हुनरबाज-देश की शान’ में मिथुन चक्रवर्ती और करण जौहर के साथ बतौर जज नजर आएंगी।

परिणीति चोपड़ा ने कहा कि मैं पिछले कई सालों से टीवी पर डेब्यू करना चाहती थी। मैं हमेशा से ही एक मल्टी टैलेंट शो से अपना टीवी डेब्यू करने की ख्वाहिश रखती थी और आखिरकार अब जाकर मेरा सपना पूरा हुआ। मैं इस बात को अच्छी तरह से जानती थी कि टीवी शो साइन करने के बाद मेरा शेड्यूल ऊपर-नीचे होगा और मुझे बहुत मेहनत करनी होंगी। टीवी करना कोई आसान नहीं है। ये सब चीजों के लिए मैं तैयार थी।

परिणीति चोपड़ा ने आगे कहा कि मेरी फिल्म ‘ऊंचाई’ की शूटिंग चल रही हैं। वहीं फिल्म ‘एनिमल’ की शूटिंग जल्द ही शुरू होंगी और इसी बीच ये टीवी शो। मेरे लिए ये तीनों ही बड़े प्रोजेक्ट हैं और मेहनत करने में कहीं से भी मेरी कमी नहीं होने वाली हैं।

‘द एंड’ से वेब सीरीज में डेब्यू करेंगे अक्षय कुमार, फैंस हुए सीरीज के लिए एक्साइटेड

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाली ‘द एंड’ से वेब सीरीज में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस सीरीज का प्री-प्रोडक्शन काम भी मार्च/अप्रैल में चालू होगा। फिलहाल स्क्रिप्ट फाइनल की जा रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म की टीम ने स्क्रिप्ट पर काफी टाइम लिया है ,क्योंकि ये एक कॉम्पलैक्स सेट पर आधारित है जिसमें भविष्य के बारे में भी दिखाया जाएगा।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- ‘द एंड’ से वेब सीरीज में डेब्यू करेंगे अक्षय कुमार, फैंस हुए सीरीज के लिए एक्साइटेड

संबंधित समाचार