मुरादाबाद : आजम खां पर दर्ज फरारी के मामले में सुनवाई टली, जानें अगली तारीख
मुरादाबाद,अमृत विचार। सपा के कद्दावर नेता व रामपुर के सांसद आजम खां पर दर्ज कोर्ट की अवमानना व फरारी के मामले में शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी। नामांकन का पहला दिन होने और कोरोना के कारण स्टाफ का अवकाश होने के कारण कोर्ट ने सुनवाई टाल दी गई। सुनवाई की अगली तारीख चार फरवरी …
मुरादाबाद,अमृत विचार। सपा के कद्दावर नेता व रामपुर के सांसद आजम खां पर दर्ज कोर्ट की अवमानना व फरारी के मामले में शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी। नामांकन का पहला दिन होने और कोरोना के कारण स्टाफ का अवकाश होने के कारण कोर्ट ने सुनवाई टाल दी गई। सुनवाई की अगली तारीख चार फरवरी तय की गई है।
वर्ष 2008 में छजलैट थाने में आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम समेत तमाम सपाइयों पर छजलैट थाने में गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सभी पर मार्ग अवरुद्ध कर हंगामा करना और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप था। चार्जशीट दाखिल होने के बाद कोर्ट ने कई बार आजम खां के खिलाफ वारंट जारी किए थे लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हुए। जिस पर उनके खिलाफ छजलैट थाने में कोर्ट की अवमानना और फरारी का एक अन्य मामला दर्ज किया गया था। अब इस मामले की सुनवाई मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रही है।
शुक्रवार को फिर मामले की सुनवाई हुई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता शहनवाज शिब्तैन ने बताया कि नामांकन और कोरोना के कारण अवकाश होने पर कोर्ट ने सुनवाई टाल दी है। अब चार फरवरी को सुनवाई होगी।
