मुरादाबाद : जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में अब चार फरवरी को होगी सुनवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। फिल्म अभिनेत्री व रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी। कोरोना के तहत हाईकोर्ट के आदेश के कारण कोर्ट ने अब चार फरवरी की तारीख नियत की है। वर्ष 2019 में सपा नेता आजम खां रामपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीते थे। उन्होंने …

मुरादाबाद। फिल्म अभिनेत्री व रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी। कोरोना के तहत हाईकोर्ट के आदेश के कारण कोर्ट ने अब चार फरवरी की तारीख नियत की है।

वर्ष 2019 में सपा नेता आजम खां रामपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीते थे। उन्होंने फिल्म अभिनेत्री व रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा को शिकस्त दी थी। इस जीत के बाद मुरादाबाद में कटघर थाना क्षेत्र में एक इंटर कालेज में जलसा हुआ था। आरोप है कि जलसे में आजम खां व मुरादाबाद के सांसद डा. एसटी हसन समेत अन्य सपाइयों ने जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिस पर आजम खां, डॉ. एसटी हसन, अब्दुल्ला आजम, फिरोज खां समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई होनी थी। लेकिन कोरोना के कारण हाईकोर्ट ने केवल जरूरी मामलों की सुनवाई करने के आदेश दिए हैं। अपर शासकीय अधिवक्ता मनीष भटनागर ने बताया कि अब इस मामले में चार फरवरी को सुनवाई होगी।

संबंधित समाचार