भवाली: पहाड़ों में सुबह हल्की धूप के बाद दोपहर में बारिश और ओलावृष्टि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भवाली, मुक्तेश्वर, अमृत विचार। पहाड़ों में बारिश, ओलावृष्टि और कुछ स्थानों में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड जारी है। बारिश, सर्द हवाओं के चलते जिले के पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ गयी है। वहीं आने वाले दिनों में भी मौसम विभाग द्वारा बारिश की संभावना बताई जा रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह हल्की धूप …

भवाली, मुक्तेश्वर, अमृत विचार। पहाड़ों में बारिश, ओलावृष्टि और कुछ स्थानों में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड जारी है। बारिश, सर्द हवाओं के चलते जिले के पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ गयी है। वहीं आने वाले दिनों में भी मौसम विभाग द्वारा बारिश की संभावना बताई जा रही है।

पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह हल्की धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद बारिश और ओलावृष्टि से कंपकंपाने वाली ठंड हुई। वहीं जिले की चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई। शुक्रवार को भवाली, मुक्तेश्वर, रामगढ़, धारी, धानाचूली आदि क्षेत्रों में दोपहर करीब दो बजे से तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। बाजारों, घरों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते दिखे। पर्यटकों को अब भी बर्फबारी का इंतजार है।

पहाड़ों में गुरुवार से रुक-रुक कर हो रही बारिश का असर कारोबार में भी देखने को मिल रहा है। बारिश के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक बाजारों में कम देखने को मिल रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि बारिश और कड़ाके की ठंड से खरीदार बाजारों में कम पहुंच रहे हैं। वहीं इलेक्ट्रानिक दुकानों में हीटर, ब्लोवर आदि की मांग बढ़ गयी है।

संबंधित समाचार