मुरादाबाद : पार्टी प्रत्याशियों की जीत के लिए मिलकर करें कार्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शुक्रवार को कांग्रेस पदाधिकारियों और विधानसभा चुनाव में टिकट पाने वाले प्रत्याशियों की बैठक हुई। मुरादाबाद नगर और देहात विधानसभा के प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि पार्टी ने जिसे भी प्रत्याशी घोषित किया है सभी उसकी जीत के लिए मिलकर कार्य करें। पार्टी की नीति …

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शुक्रवार को कांग्रेस पदाधिकारियों और विधानसभा चुनाव में टिकट पाने वाले प्रत्याशियों की बैठक हुई। मुरादाबाद नगर और देहात विधानसभा के प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि पार्टी ने जिसे भी प्रत्याशी घोषित किया है सभी उसकी जीत के लिए मिलकर कार्य करें।

पार्टी की नीति और राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञाओं को जनता के बीच रखकर प्रत्याशियों की जीत के लिए समर्थन मांगें। आयोग की आचार संहिता का पालन करते हुए जनसंवाद करें। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद और संचालन अनुराग शर्मा ने किया। बैठक में ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी सलमा आगा अंसारी और बिलारी विस की प्रत्याशी कल्पना सिंह का स्वागत किया गया।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष अनुभव मल्होत्रा, चौधरी इफ्तिखार कुरैशी, शेख मुशाहिद चौधरी, अरविंद चौहान, मोहत्सिम मुख्तार, अनूप दुबे, गयूर अंसारी, अफजल साबरी, राजेंद्र बाल्मीकि, जुनेद पार्षद, नरेंद्र पाल, मेहर सिंह, श्याम शरण आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार