मुरादाबाद: कर चोरी में पकड़ा 30 लाख का ब्रास स्क्रैप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। वाणिज्यकर विभाग ने कर चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार तड़के रेलवे स्टेशन से करीब 30 लाख रुपये कीमत का ब्रास का स्क्रैप पकड़ा है। करीब 10 लाख रुपये की कर चोरी बताई जा रही है। पकड़े गए स्क्रैप स्वामी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। …

मुरादाबाद, अमृत विचार। वाणिज्यकर विभाग ने कर चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार तड़के रेलवे स्टेशन से करीब 30 लाख रुपये कीमत का ब्रास का स्क्रैप पकड़ा है। करीब 10 लाख रुपये की कर चोरी बताई जा रही है। पकड़े गए स्क्रैप स्वामी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

वाणिज्य कर विभाग के एडीशनल कमिश्नर ग्रेड वन विनोद सिंह और ग्रेड टू एनएल सोनी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि चंडीगढ़ से लखनऊ जाने वाली ट्रेन के एसएलआर में कर चोरी करके लाखों रुपये कीमत की ब्रास स्क्रैप लाया जा रहा है। जानकारी मिलते ही वाणिज्य कर टीम के साथ दोनों अधिकारी रेलवे स्टेशन पहुंच गए। तड़के करीब तीन बजे ट्रेन के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही टीम ने ब्रास शीटों को अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए माल का कोई प्रपत्र नहीं मिला है।

बरामद माल की कीमत 25 से 30 लाख रुपये आंकी जा रही है। ब्रास की इन शीटों को हरियाणा के जगाधरी से बुक किया गया था। करीब दस लाख रुपये की कर चोरी का मामला बताया जा रहा है। विभागीय अधिकारी पकड़े गए माल के मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। मालिक का पता चलने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इसके अलावा लाखों रुपये कीमत का मैंथा ऑयल भी बरामद किया गया है।

संबंधित समाचार