देवरिया में पुलिस चेकिंग के दौरान कार से बीस लाख रुपये बरामद
देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के बरियारपुर क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक कार से बीस लाख रुपये बरामद किये। पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को रात में वाहन चैकिंग के दौरान बिहार की तरफ से आ रही कार को …
देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के बरियारपुर क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक कार से बीस लाख रुपये बरामद किये। पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को रात में वाहन चैकिंग के दौरान बिहार की तरफ से आ रही कार को करौंदी पुलिस चौकी के पास रोक कर जांच की गयी।
इसमें कार से 20 लाख रुपये नकद बरामद हुये है। उन्होंने बताया कि कार चालक ने अपने आप को व्यापारी बताते हुए कहा कि वह पैसा उसका है। लेकिन पूछताछ में वह अपने इस दावे की पुष्टि के कोई साक्ष्य नहीं दे सका। पुलिस ने रकम बरामद कर इस बारे में कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी है।
अदालत के दरवाजे पर युवक की गोली मारकर हत्या
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में स्थित दीवानी अदालत के मुख्य द्वार पर शुक्रवार को दिन दहाड़े एक युवक की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गयी जब वह कचहरी में अपने मुकदमें की तारीख पर सुनवाई के लिये आया था। पुलिस ने बताया कि बडहलगंज थाने का निवासी दिलशाद हुसेन के खिलाफ पाॅस्को एक्ट केे तहत अदालत में मुकदमा विचाराधीन है।
कुछ समय पहले जमानत पर रिहा किये गये दिलशाद अपने मुकदमें की तारीख पर कचहरी आया हुआ था। इस दौरान अभियोजन पक्ष की प्रतिवादी लड़की के पिता ने दिलशाद को गोली मार दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुये हताहत युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हमलावर ने वारदात के बाद स्वयं को पुलिस के हवाले कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी है।
यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव: सत्ता सुख के लिए झांसी में भी दल-बदलुओं का रहा बोलबाला
