बहराइच: इनामिया जिप सदस्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दी दबिश, आरोपी फरार
बहराइच। पयागपुर के एक लाख के इनामी जिला पंचायत सदस्य की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार शाम को एसडीएम और पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की, लेकिन माफिया हाथ नहीं लगा। पयागपुर विकास खंड के मोहनापुर गांव निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गब्बर सिंह जिला पंचायत सदस्य है। जिला पंचायत सदस्य के …
बहराइच। पयागपुर के एक लाख के इनामी जिला पंचायत सदस्य की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार शाम को एसडीएम और पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की, लेकिन माफिया हाथ नहीं लगा। पयागपुर विकास खंड के मोहनापुर गांव निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गब्बर सिंह जिला पंचायत सदस्य है। जिला पंचायत सदस्य के विरुद्ध अपहरण समेत अन्य कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
बीते दिनों डीआईजी देवीपाटन मंडल ने 50 हजार से इनाम की राशि बढ़ाकर एक लाख कर दी थी। इसके बावजूद वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा है। शुक्रवार को एसडीएम पयागपुर दिनेश कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव सिसोदिया पुलिस बल के साथ गब्बर सिंह के आवास पहुंचे। पुलिस बल ने घर की तलाशी ली, लेकिन गब्बर पुलिस के हाथ नहीं लगा। जिससे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी बैरंग वापस लौट आए। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल और ग्रामीण मौजूद रहे।
कहीं खानापूर्ति तो नहीं कर रही पुलिस
माफिया गब्बर सिंह के विरुद्ध इनाम की राशि बढ़ा दी गई। साथ ही दो बार पुलिस टीम गिरफ्तारी के लिए आवास गई, लेकिन वह पुलिस की पकड़ से दूर है। ऐसे में ग्रामीणों का कहना है कि सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है।
अदालत के दरवाजे पर युवक की गोली मारकर हत्या
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में स्थित दीवानी अदालत के मुख्य द्वार पर शुक्रवार को दिन दहाड़े एक युवक की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गयी जब वह कचहरी में अपने मुकदमें की तारीख पर सुनवाई के लिये आया था। पुलिस ने बताया कि बडहलगंज थाने का निवासी दिलशाद हुसेन के खिलाफ पाॅस्को एक्ट केे तहत अदालत में मुकदमा विचाराधीन है। कुछ समय पहले जमानत पर रिहा किये गये दिलशाद अपने मुकदमें की तारीख पर कचहरी आया हुआ था।
यह भी पढ़ें:-लखीमपुर-खीरी: भाजपा कार्यकर्ताओं की गई थी पीट-पीटकर हत्या, चार आरोपियों के खिलाफ 13 सौ पन्ने की चार्जशीट दाखिल
