आईपीएस सिकेरा का किरदार निभाने वाले रैना ने पुलिस अफसरों से बांटे अनुभव, जानें क्या कहा?
लखनऊ। वर्ष 2003 में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भड़के दंगो को बखूबी काबू में करने वाले भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी नवनीत सिकेरा के जीवन से प्रेरित वेब सीरीज ‘भौकाल’ 2 के नायक मोहित रैना ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों से सीरीज को लेकर अपने अनुभव साझा किये। एमएक्स प्लेयर की दस एपीसोड वाली …
लखनऊ। वर्ष 2003 में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भड़के दंगो को बखूबी काबू में करने वाले भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी नवनीत सिकेरा के जीवन से प्रेरित वेब सीरीज ‘भौकाल’ 2 के नायक मोहित रैना ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों से सीरीज को लेकर अपने अनुभव साझा किये। एमएक्स प्लेयर की दस एपीसोड वाली वेब सीरीज में रैना रियल लाइफ सिंघम नवनीत सिकेरा का किरदार निभा रहे हैं। उन्होने आज वर्चुअल माध्यम से दिल्ली के सदर बाजार थाने के अधिकारियों से बातचीत की।
रैना ने कहा “ वेब पर इतने बेहतरीन और सफल क्राइम सीरीज का हिस्सा बनकर गर्व का अनुभव हो रहा है। दर्शक हम पर जितना प्यार बरसा रहे हैं, उससे मैं वाकई बहुत खुश हूँ। इस किरदार के लिये आईपीएस ऑफिसर नवनीत सिकेरा के साथ काम करने का मौका मिलने पर मुझे इस बात का अहसास हुआ कि परदे के पीछे हमारे और हमारे देश को सुरक्षित रखने में कितनी ज्यादा मेहनत लगती है।”
उन्होने कहा कि इस अनूठे वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए हम अपने ऑफिसर्स को उनकी निःस्वार्थ सेवा के लिये शुक्रिया अदा करना चाहते हैं और बताना चाहते कि देश के लिये कैसे वे अथक रूप से काम करते हैं और अपना कर्तव्य निभाने के क्रम में कितना बलिदान करते हैं।”
वास्तविक जीवन की आपराधिक घटनाओं और पुलिस ऑफिसर्स के संघर्षों और बलिदानों को दर्शाती ‘भौकाल’ 2 क्राइम-थ्रिलर विधा में बेहतरीन शोज में से एक है। हाल के दिनों में एमएक्स प्लेयर विविध विधाओं में ‘आश्रम’, ‘मत्स्य कांड’, ‘हाई’, ‘समानांतर’, और ‘कैम्पस डायरीज’ जैसे कई सारे रिकॉर्ड-तोड़ शोज लेकर प्रस्तुत किया है।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: इनामिया जिप सदस्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दी दबिश, आरोपी फरार
