प्रतापगढ़: आग में जलकर दो सगे मासूम भाइयों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार को घर में सो रहे दो मासूम भाइयों की आग में जल कर मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भुलना का पुरवा भद्विव गांव निवासी नीलम शुक्रवार भोर अपने बच्चों इशांत (8) और कृष्णा (6) को घर में छोड़ कर शौच के लिये …

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार को घर में सो रहे दो मासूम भाइयों की आग में जल कर मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भुलना का पुरवा भद्विव गांव निवासी नीलम शुक्रवार भोर अपने बच्चों इशांत (8) और कृष्णा (6) को घर में छोड़ कर शौच के लिये बाहर गयी थी। नीलम ने सुरक्षा के लिहाज से घर के बाहर कुंडा लगा दिया था।

वापस लौटने पर उसने घर में आग लगी देख शोर मचाया और आग में जल रहे बेटो को बचाने में जुट गई लेकिन तब तक दोनों बच्चे काफी झुलस चुके थे और दोनों की मौत हो चुकी थी। नीलम के पति दिलीप कुमार की बीमारी की वजह से दो साल पहले मौत हो चुकी है। नीलम मेहनत मजदूरी कर किसी तरीके से दोनों बच्चों का भरण पोषण कर रही थी। नीलम ने अपने जेठ पर आरोप लगाया है कि उसी ने दोनों बच्चों को जिंदा जला दिया। एसओ अनिल पाण्डेय ने बताया कि आग कैसे लगी इसकी अभी जांच पड़ताल की जा रही है और अन्य पक्षों पर भी जांच जारी है।

यह भी पढ़ें:-आईपीएस सिकेरा का किरदार निभाने वाले रैना ने पुलिस अफसरों से बांटे अनुभव, जानें क्या कहा?

संबंधित समाचार