लखनऊ: जमीन दिलाने के नाम पर डीलर ने हड़पा पैसा, दंपति ने की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। जमीन के नाम पर धोखाधड़ी करने और पैसे हड़पने के कारण गरीब दंपति ने आत्महत्या कर ली। जहां पत्नी ने हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र में वहीं पति ने लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। दोनों ही जगहों पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। मिली जानकारी …

लखनऊ। जमीन के नाम पर धोखाधड़ी करने और पैसे हड़पने के कारण गरीब दंपति ने आत्महत्या कर ली। जहां पत्नी ने हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र में वहीं पति ने लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। दोनों ही जगहों पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, हरदोई के अतरौली थानांतर्गत माझिगांव के मजरा केसरीपुर का रहने वाला मृतक सुशील लखनऊ के काकोरी थानांतर्गत ब्रह्मरौली में चाय की दुकान लगाता था।

मृतका पत्नी सोनिका, बेटी साक्षी (4 वर्ष) व बेटा (4 माह) साथ ही रहते थे। सुशील के चाचा श्रीकृष्ण ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण बामुश्किल घर चलता था। जैसे-तैसे कुछ पैसे जमाकर सुशील ने लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में ही एक प्लॉट खरीदने के लिए डीलर से सौदा किया था। उसने जमीन खरीदने के लिए पूरी रकम डीलर को दे दी थी, केवल 30 हजार रुपये देने बकाया थे।

बकौल श्रीकृष्ण, मकर संक्रांति के दौरान सोनिका बच्चों को लेकर अपने मायके सीतापुर आई थी और यहीं से ससुराल केसरीपुर चली गई। गुरुवार शाम सुनील ने फोन करके सोनिका को बताया कि जिस डीलर को पैसे दिये थे, उसने प्लॉट किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया है और पैसे भी हड़प लिये हैं। गुरुवार शाम सोनिका ने बच्चों को ननद प्रियंका के साथ बाहर भेज दिया और खुद घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं जब सुशील को इसकी जानकारी मिली तो उसने भी लखनऊ में इसी प्लॉट के समीप फांसी लगा ली।

पति-पत्नी के बीच चार दिन पूर्व हुआ था विवाद : अतरौली थाना प्रभारी

अतरौली थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि फिलहाल अबतक मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। पर पूछताछ में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। चार दिन पूर्व भी लड़ाई होने पर सोनिका अपने मायके आ गई थी और वहां से ससुराल चली आई। प्लॉट के नाम पर पैसे ठगने की बात भी सामने आ रही है। फिलहाल प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामले की जांच की जायेगी।

यह भी पढ़ें:-नई दिल्ली: क्या अब चुनावी रैलियों में मिलेगी छूट या अभी और होगी शक्ति? कल होगा इसका फैसला

संबंधित समाचार