देवरिया: इंजेक्शन से डर कर भाग रहे शख्स को पकड़कर लगाना पड़ा कोरोना का टीका
देवरिया। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते खतरे से निपटने के लिये चल रहे सघन टीकाकरण अभियान के दौरान देवरिया में स्वास्थ्य विभाग को इंजेक्शन से भयाक्रांत एक व्यक्ति को टीका लगाने के लिये शुक्रवार को खासी मशक्कत करनी पड़ी। देवरिया जिले के रूद्रपुर क्षेत्र के लाल बचन ने टीका लगने से बचने के लिये स्वास्थ्य …
देवरिया। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते खतरे से निपटने के लिये चल रहे सघन टीकाकरण अभियान के दौरान देवरिया में स्वास्थ्य विभाग को इंजेक्शन से भयाक्रांत एक व्यक्ति को टीका लगाने के लिये शुक्रवार को खासी मशक्कत करनी पड़ी। देवरिया जिले के रूद्रपुर क्षेत्र के लाल बचन ने टीका लगने से बचने के लिये स्वास्थ्य विभाग की टीम को जमकर दौड़ाया लेकिन टीम ने अंतत: खेत में उसे दबोच कर टीका लगाकर ही दम लिया। इतना ही नहीं इस रोचक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।
यह वाकया रूद्रपुर तहसील के गांव जंगल अकटहा का है। जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना रोधी टीकाकरण करने के लिये गांव में पहुंची थी। टीका लगवाने की जब लाल बचन की बारी आयी तो वह टीका लगाने वाले इंजेक्शन को देखकर खेतों की तरफ यह कहते हुये भागा कि मर जाऊंगा, लेकिन टीका नहीं लगवाऊंगा।
यह भी पढ़ें:-नई दिल्ली: क्या अब चुनावी रैलियों में मिलेगी छूट या अभी और होगी शक्ति? कल होगा इसका फैसला
लेकिन स्वास्थ्य महकमे की टीम ने भी हार नहीं मानी और लाल बचन को खेत में चारों तरफ से घेर कर धर दबोचा। इसके बाद उसे खेत में ही पटक कर जबरन वैक्सीन की डोज लगा दी गयी। लाल बचन का कहना है कि इंजेक्शन से उसे बहुत डर लगता है। वह दस साल से इंजेक्शन लगवाने से बच रहा था। लेकिन इस बार बच नहीं पाया।
यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव 2022: ओपी राजभर ने योगी पर कसा तंज, कहा- 10 मार्च को UP में 10 बजे बाजा बजेगा, चल संन्यासी मंदिर में…
