बरेली: इनामी तस्कर हफीजन गिरफ्तार, महीनों से थी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्मैक तस्करी में फरार चल रही 25 हजार की इनामी हफीजन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह पति के साथ मिलकर स्मैक बनाकर उसे सप्लाई करती थी। उसने और उसके पति ने तस्करी के पैसों से खूब संपत्ति अर्जित कर ली थी। अब पुलिस उसकी संपत्ति की भी जांच कर रही …

बरेली, अमृत विचार। स्मैक तस्करी में फरार चल रही 25 हजार की इनामी हफीजन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह पति के साथ मिलकर स्मैक बनाकर उसे सप्लाई करती थी। उसने और उसके पति ने तस्करी के पैसों से खूब संपत्ति अर्जित कर ली थी। अब पुलिस उसकी संपत्ति की भी जांच कर रही है। पुलिस ने उसके साथियों के पास से डेढ़ किलो स्मैक और 40 लाख रुपये बरामद किए थे।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि 7 जुलाई 2021 को चेकिंग के दौरान शहामतगंज चौराहे से बिथरी चैनपुर निवासी राजू व मुन्ना को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिनके पास से पुलिस को डेढ़ किलो स्मैक बरामद हुई थी। इसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर बारादरी पुलिस ने उनके गांव में बने ठिकाने पर दबिश दी थी जहां से पुलिस को 40 लाख रुपये भी बरामद हुये थे।

पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपियों की साथी फतेहगंज पश्चिमी निवासी महिला साथी हफीजन फरार हो गई थी तब से वह फरार चल रही थी। इसके बाद एसएसपी ने हफिजन पर 25 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया था। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि उत्तराखंड बॉर्डर पर सिंह ढाबे के पास हफीजन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह उत्तराखंड जाने की फिराक में थी।

संबंधित समाचार