बरेली: स्वयंसेवक मतदाताओं को मतदान के प्रति कर रहे जागरूक
बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव को लेकर अधिक मतदान को लेकर एनएसएस और नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक जनता को जागरूक कर रहे हैं। नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मोहित शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश निर्वाचन कार्यालय से मतदाता जागरुकता को लेकर शॉर्ट फिल्म दी गई है जिसे वह स्कूल और कॉलेजों …
बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव को लेकर अधिक मतदान को लेकर एनएसएस और नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक जनता को जागरूक कर रहे हैं। नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मोहित शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश निर्वाचन कार्यालय से मतदाता जागरुकता को लेकर शॉर्ट फिल्म दी गई है जिसे वह स्कूल और कॉलेजों के छात्रों को दिखा रहे हैं। फेसबुक, इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।
जिला युवा अधिकारी और स्वीप नोडल पुष्पा सिंह के निर्देशन में सभी स्वयंसेवक प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। स्वीप नोडल पुष्पा सिंह ने बताया कि वह अपने स्वयंसेवकों के माध्यम से जिले और सभी विकासखंडों में मतदाता जागरुकता के लिए रंगोली, पोस्टर प्रतियोगिता व दीवार लेखन आदि कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक मतदान को जागरुकता कार्यक्रम करवा रही हैं।
मोहित शर्मा ने बताया कि उनकी टीम और साथी स्वयंसेवक निर्वाचन कार्यालय द्वारा प्राप्त लोकगीत जागो-जागो हे मतदाता चलो करें मतदान, चल छैया छैया मतदान करें, चलो करे मतदान, छूटे नहीं कोई इस बार जी, अपनी ताकत दिखाओ मतदान को आगे आओ आदि गीतों के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रम, रैली और डोर टू डोर संपर्क करके मतदान जागरुकता कार्यक्रम उनके द्वारा किए जा रहे हैं।
