हरदोई: गला काटकर ट्रक ड्राइवर की हुई हत्या, जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। ट्रक ड्राइवर का शव बाग में पड़ा पाया गया। बाग में शव पड़े होने की सूचना मिलने पर दर्जनों लोग वहां पर पहुंच गए। पुलिस को घटना के बाद में जानकारी दी गई। सूत्रों के अनुसार बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत घुरमई निवासी अजीज पुत्र इश्त्याक अली उर्फ पुत्तन 38 साल की गला रेतकर …

हरदोई। ट्रक ड्राइवर का शव बाग में पड़ा पाया गया। बाग में शव पड़े होने की सूचना मिलने पर दर्जनों लोग वहां पर पहुंच गए। पुलिस को घटना के बाद में जानकारी दी गई।

सूत्रों के अनुसार बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत घुरमई निवासी अजीज पुत्र इश्त्याक अली उर्फ पुत्तन 38 साल की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक का शव ग्राम पत्तापुरवा के पास पड़ा हुआ पाया गया।

बताते चलें कि अजीज पेशे से ट्रक ड्राइवर था। मृतक के चार बेटी व एक बेटा है। पत्नी के अनुसार रात में लगभग 9 बजे पति से बात हुई तो  बताया कि बघौली चौराहा आ गए हैं। उसके कुछ देर बाद पुनः फोन मिलाने पर स्विच ऑफ बताने लगा।काफी खोजबीन के बाद मृत अवस्था में मिले।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।सूचना मिलने पर तत्काल बघौली पुलिस पहुंची व गहनता से जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पढ़ें- लखनऊ: जमीन दिलाने के नाम पर डीलर ने हड़पा पैसा, दंपति ने की आत्महत्या

संबंधित समाचार