फर्रुखाबाद: आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी के तीन समर्थकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि जिले में भाजपा प्रत्याशियों की सूची शुक्रवार को जारी की गयी थी जिसमें अमृतपुर विधानसभा से भाजपा …

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी के तीन समर्थकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि जिले में भाजपा प्रत्याशियों की सूची शुक्रवार को जारी की गयी थी जिसमें अमृतपुर विधानसभा से भाजपा विधायक सुशील शाक्य को एक बार फिर प्रत्याशी घोषित किया था।

इस खुशी में देर रात उनके निर्वाचन क्षेत्र में मण्डल अध्यक्ष कमल भारद्वाज के नेतृत्व में 20-25 समर्थकों ने बैण्ड-बाजों के साथ आतिशबाजी छुड़ाई और एक-दूसरे को मिठाईयां खिलाकर आदर्श आार संहिता एवं कोरोना नियमों का उल्लंघन किया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मण्डल अध्यक्ष कमल भारद्वाज, आदेश राठौर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया जबकि उनके 20-25 समर्थक मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। देर रात भाजपा विधायक सुशील शाक्य थाने पहुॅचे और गिरफ्तार लोगों को मुचलका भरा कर जमानत पर रिहा करा लिया।

भीमताल विधानसभा से कैड़ा को मिला टिकट तो 300 भाजपा कार्यकर्ताओं ने दे दिया इस्तीफा

विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं में दल बदलने और इस्तीफा देने का जोर है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से 59 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के बाद टिकट का ख्वाब संजोए नेताओं में खलबली मच गई। शुक्रवार को भीमताल विधानसभा सीट से तैयारी कर रहे पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह ने अपने 300 समर्थकों के साथ सामुहिक इस्तीफा दे दिया।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- भीमताल विधानसभा से कैड़ा को मिला टिकट तो 300 भाजपा कार्यकर्ताओं ने दे दिया इस्तीफा

संबंधित समाचार