UP Election 2022: प्रियंका गांधी ने चुनाव लड़ने की कही बात, इस सीट से लड़ सकती हैं चुनाव…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर योगी आदित्यनाथ और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद अब प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव लड़ने की बात सामने आ रही है। प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली या अमेठी से चुनाव लड़ सकती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि पार्टी इस पर …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर योगी आदित्यनाथ और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद अब प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव लड़ने की बात सामने आ रही है। प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली या अमेठी से चुनाव लड़ सकती हैं।

एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि पार्टी इस पर मंथन कर रही है। अभी कुछ कहने की स्थिति में नहीं हूं। जल्द ही इस पर फैसला हो जाएगा। संगठन के लिए चुनाव लड़ना जरूरी है। वहीं मुख्यमंत्री पद के चेहरे के बारे में उन्होंने कहा कि कभी कांग्रेस सीएम कहने के साथ रहती है और कभी नहीं। पार्टी जो कहेगी उसे मैं करूंगी। उन्होंने बसपा मुखिया मायावती और सपा मुखिया अखिलेश यादव को अच्छा नेता बताया।

प्रियंका गांधी से पूछा गया सवाल कि यदि यूपी में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिलता तो क्या कांग्रेस गठबंधन के लिए तैयार है? प्रियंका ने कहा, जब ऐसी परिस्थिति आएगी तो तय किया जाएगा, लेकिन यदि ऐसी परिस्थिति आई भी और हम किसी सरकार किसी गठबंधन की सरकार में शामिल हो या सपोर्ट दे तो हम चाहेंगे कि जो हमने एजेंडा महिलाओं और युवाओं के लिए बनाया है वह पूरा हो। यह हमारी शर्ट होगी। खास तौर पर महिलाओं वाला।

कांग्रेस पार्टी ने साफ किया है कि यदि चुनाव बाद जरूरत पड़ी तो उनकी पार्टी गठबंधन सरकार में शामिल हो सकती है। खुद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि पार्टी अपने एजेंडे की शर्त पर ऐसा कर सकती है। प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव बाद यदि किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिलता है तो कांग्रेस गठबंधन सरकार में शामिल हो सकती है।

उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस गठबंधन सरकार में शामिल होती है तो युवाओं और महिलाओं को लेकर दिए अपने एजेंडे को पूरा कराएगी। उनकी बात से साफ है कि चुनाव के बाद वह सपा और रालोद के गठबंधन को बहुमत न मिलने की स्थिति में उनके साथ जा सकती हैं।

पढ़ें- UP Election 2022: आज अमित शाह और योगी करेंगे डोर टू डोर प्रचार, जानिए कार्यक्रम…

संबंधित समाचार