लखनऊ में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लखनऊ के पारा क्षेत्र में शनिवार को एक युवक का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पतौरा गांव में आज सुबह एक शव बरामद किया गया। मृतक की शिनाख्त काकोरी क्षेत्र निवासी संदीप पाल के तौर पर की गयी है। मृतक के पेट में गोली …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लखनऊ के पारा क्षेत्र में शनिवार को एक युवक का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पतौरा गांव में आज सुबह एक शव बरामद किया गया। मृतक की शिनाख्त काकोरी क्षेत्र निवासी संदीप पाल के तौर पर की गयी है।

मृतक के पेट में गोली लगने का निशान है जिससे प्रथम दृष्टया हत्या किये जाने की संभावना है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। डाग स्कावड और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किये है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार