यूपी चुनाव: मायावती ने दिया चुनावी नारा ‘हर पोलिंग बूथ को जिताना है, बसपा को सत्ता में लाना है’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने आगामी विधान सभा चुनाव में दूसरे चरण की सीटों के लिये पार्टी के 51 उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुये कार्यकर्ताओं को पार्टी का चुनावी नारा भी दिया। मायावती ने यहां बसपा मुख्यालय में उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुये कहा कि इस चुनाव में बसपा …

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने आगामी विधान सभा चुनाव में दूसरे चरण की सीटों के लिये पार्टी के 51 उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुये कार्यकर्ताओं को पार्टी का चुनावी नारा भी दिया। मायावती ने यहां बसपा मुख्यालय में उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुये कहा कि इस चुनाव में बसपा का नारा होगा ‘हर पोलिंग बूथ को जिताना है, बसपा को सत्ता में लाना है।’ इससे पहले उन्होंने पहले चरण की 58 सीटों में से 53 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।

उल्लेखनीय है कि विधान सभा चुनाव के दूसरे चरण में नौ जिलों की 55 सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होगा। उन्होंने बसपा कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को गांव गांव जाकर मतदाताओं तक पहुंचाने की अपील भी की। उन्होंने अपील की है कि इस चुनाव को बसपा के कार्यकर्ता पार्टी के लिये 2007 का परिणाम दोहराने के लक्ष्य को साधकर लड़ें जिससे पार्टी 2022 में फिर से सत्ता में वापसी कर सके। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करने की भी अपील की।

इसके साथ ही मायावती ने कहा कि हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड में अकेले तथा पंजाब में अकाली दल के साथ मिलकर लड़ रही है। हमको भरोसा है कि हम तीनों राज्यों में शानदार प्रदर्शन कर अपनी सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारे नेता तथा कार्यकर्ता पूरे जोश से लगें कि जिससे हम उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय वाली सरकार दें।

यह भी पढ़ें:-आयुष्मान खुराना ने शुरू की ‘An Action Hero’ की शूटिंग, सोशल मीडिया के जरिए एक्टर ने दी जानकारी

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव