बहराइच: मारपीट और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। पयागपुर पुलिस ने मुकदमा वापसी को लेकर दवाब बनाने और मारपीट करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी पयागपुर राजीव सिसोदिया ने बताया कि क्षेत्र मे शान्ति व्यवस्था कायम रखने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद भी अपराधियों को समझ नहीं आ रही …

बहराइच। पयागपुर पुलिस ने मुकदमा वापसी को लेकर दवाब बनाने और मारपीट करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी पयागपुर राजीव सिसोदिया ने बताया कि क्षेत्र मे शान्ति व्यवस्था कायम रखने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद भी अपराधियों को समझ नहीं आ रही है।

थाना क्षेत्र के झुटेहना गांव निवासी मुकदमे को वादी को धमकी देने और मारपीट की सूचना थानाध्यक्ष हरेंद्र मिश्र को मिली। थानाध्यक्ष ने तीन गठित कर चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इनमें परमानन्द वर्मा पुत्र संगम लाल निवासी खुटेहना, घनश्याम पुत्र राम सिंह, कृष्ण कुमार वर्मा पुत्र जगदीश और अशोक कुमार गुप्ता पुत्र राम किशुन निवासी खुटेहना शामिल हैं। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक गजेन्द्र पाण्डेय, राम लखन, अजय कुमार शामिल रहे।

मुरादाबाद : शह-मात के लिए एक दूसरे पर चला रहे तीर, मुद्दों से परहेज

चुनाव का ढोल बज रहा है। मगर नारों व मुद्दों से नेता बड़ी चतुराई से किनारा कर रहे हैं। दलों के दिग्गज शह-मात के लिए एक दूसरे पर तीर चलाकर असल मुद्दों से परहेज कर रहे हैं। जनता को राजनीतिक वैमनस्य में उलझाने की चतुर चाल हर दल के नेता कर रहे हैं। जनता भी उनके भ्रमजाल में फंस मुद्दे छोड़ बहाव में बह रही है। विधानसभा चुनाव से पहले सड़क, बिजली, पानी, खाद, बीज, महंगाई का रोना भले रोया जा रहा था, विपक्षी दल के नेता भी इस पर सरकार को कटघरे में खड़े कर रहे थे…

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- मुरादाबाद : शह-मात के लिए एक दूसरे पर चला रहे तीर, मुद्दों से परहेज

संबंधित समाचार