बाराबंकी: पुलिस ने वापस कराए ठगी के छह लाख रुपए, 13 लोगों से की गई थी ठगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। पुलिस साइबर सेल ने ऑनलाइन ठगी कर निकाले गए रुपए में से छह लाख दो हजार रुपए वापस कराए। यह रकम 13 लोगों से ठगी कर निकाली गई थी। जिन लोगों से ठ़गी की गई थी उनमें कई पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। पुलिस उपाधीक्षक नगर एके सिंह ने बताया कि जिले के लोगों के …

बाराबंकी। पुलिस साइबर सेल ने ऑनलाइन ठगी कर निकाले गए रुपए में से छह लाख दो हजार रुपए वापस कराए। यह रकम 13 लोगों से ठगी कर निकाली गई थी। जिन लोगों से ठ़गी की गई थी उनमें कई पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

पुलिस उपाधीक्षक नगर एके सिंह ने बताया कि जिले के लोगों के खाते से रुपए निकाल लेने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसकी जांच साइबर सेल द्वारा की जा रही थी। साइबर सेल की तत्परता से 6 लाख 2000 बरामद किए गए। साइबर सेल द्वारा बैंक खातों का विश्लेषण किया गया तो पाया गया कि पैसे डिजिटल वायलेट के जरिए भेजे गए थे। तुरंत बैंक खातों को ब्लॉक कराया गया। सभी खाताधारकों को उनके बैंक खाते में रुपए वापस कराए गए।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि जिलों के खाते में पैसे वापस कराए गए उनमें सुबेहा क्षेत्र के सिरसिया निवासी मोहम्मद वाहिद, सतरिख थाने के उपनिरीक्षक हरीशंकर से चालीस हजार, आरक्षी संजय 10वीं वाहिनी पीएसी 32,000, शैली चतुर्वेदी निवासी बंकी से 19,999 रुपये, सुरेखा थाना असन्द्रा से 19,000 रुपये, मशर्रत अली निवासी जहांगीराबाद से 16,000-रुपये, शहाबुद्दीन निवासी कटरा थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी से 14331रुपये, मिसबाहुद्दीन निवासी सफदरगंज जनपद बाराबंकी से 11,100/-रुपये

आशीष कुमार कौशल निवासी सफदरगंज जनपद बाराबंकी 10,000 रुपये, आरक्षी विकास राठी से 10,000 रुपये, आस्था वर्मा निवासी आवास विकास कालोनी जनपद बाराबंकी से 7197 रुपये, मो. आरफीन निवासी आलापुर कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी-5,000 रुपये, मनोज कुमार निवासी तहसील कालोनी कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी से 3,200 रुपये की ठगी की गई थी। जिन्हें उनके खाते में वापस कराया गया।

पढ़ें- Weather Update: बारिश और सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी…

संबंधित समाचार