बिजनौर : नाबालिग ने फांसी लगाकर दी जान, माता-पिता से विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम
बिजनौर/हल्दौर। माता-पिता से हुई कहासुनी को लेकर किशोर ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पूरा मामला बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव उमरी का है। गांव निवासी …
बिजनौर/हल्दौर। माता-पिता से हुई कहासुनी को लेकर किशोर ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पूरा मामला बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव उमरी का है। गांव निवासी छोटे सिंह के 17 वर्षीय पुत्र अग्नि देव ने शनिवार को घर मे फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार, शराब पीने से मना करने पर अग्नि देव का अपने माता-पिता से विवाद हो गया था। जिससे क्षुब्ध होकर अग्नि देव ने आत्मघाती कदम उठा लिया। वहीं एसएसआई किरण पाल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामले में एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि 17 वर्षीय अग्नि देव ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही पता चल पाएगा और उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। उधर, थाना अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह का कहना है कि मृतक ने अपने माता-पिता से परेशान होकर यह कदम उठाया है। शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि मृतक अग्निदेव के पिता छोटे सिंह व माता रुबी दोनों ही शराब पीने के आदी है। शराब पीने को लेकर आए दिन घर में कलेश रहता था तथा रोजाना झगड़ा होता था। शुक्रवार की देर रात भी दोनों पति-पत्नी शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। अग्निदेव ने अपने माता-पिता को शराब पीकर लड़ने से रोकना चाहा तो पिता ने कमरे में लेजाकर उसकि गला दबाकर हत्या कर दी।
