मुरादाबाद : पारिवारिक कलह में मजदूर ने खाया जहर, हालत गंभीर
मुरादाबाद,अमृत विचार। पारिवारिक विवाद के चलते एक मजदूर ने जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की। जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजनों ने मजदूर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के नया मुरादाबाद निवासी ऋषिपाल मजदूरी करता है। ऋषिपाल के अनुसार, पिछले …
मुरादाबाद,अमृत विचार। पारिवारिक विवाद के चलते एक मजदूर ने जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की। जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजनों ने मजदूर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
पाकबड़ा थाना क्षेत्र के नया मुरादाबाद निवासी ऋषिपाल मजदूरी करता है। ऋषिपाल के अनुसार, पिछले कई दिन से बीमार चल रहा था। बीमारी की वजह से वह कई दिन से मजदूरी करने के लिए नहीं जा पा रहा था। कमजोरी की वजह से वह घर पर ही आराम कर रहा था। उसने बताया कि पत्नी व परिवार वाले बीमारी की हालत में भी उस पर मजदूरी करने के लिए दबाव बना रहे थे। इतना नहीं, उसे घर में पड़े रहने का ताना भी देते थे। परिवार के लोगों की बातें उसे चुभने लगी। इसी से क्षुब्ध होकर उसने अपनी जान देने की ठान ली।
मौका पाकर उसने घर में रखी चूहे मार दवा खा ली। इससे कुछ ही देर में उसकी हालत खराब हो गई। जहर ने असर दिखाना शुरू किया तो वह बुरी तरह छटपटाने लगा। परिजनों को जहर खाने खाने की जानकारी मिली तो उनमें हड़कंप मच गया। पत्नी प्रवेश ने आनन-फानन में 108 एंबुलेंस की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
